कृषि निधि एक द्वीमासिक पत्रिका है जो कि कृषि संबंधित जानकारियों का संग्रह है। लेखक किसानों के साथ कृषि में रूचि रखने वालों के लिए उपयोगी लेख प्रदान कर इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

लेखकों के लिए महत्पूर्ण दिशानिर्देश
1. कृषि निधि में प्रकाशन के लिए प्रस्तुत लेख हिंदी भाषा भारतीय संदर्भ तथा कृषि एवं तत्संबन्धी विज्ञान से ही होने चाहिए।
2. कृषि निधि में प्रकाशन के लिए प्रेषित लेख लेखक की स्व-रचना हों एवं किसी अन्य पत्रिका में प्रकाशन हेतु प्रेषित नहीं किया गया हो।
3. प्रकाशन हेतु लेख में शामिल किये गए चित्र (JPG/JPEG format) लेखक द्वारा स्वयं लिए गए हों और यह इंटरनेट से डाउनलोड न किये गए हों। लेखक को उन चित्रों को प्रकाशित          करने का अधिकार होना चाहिए।
4. प्रेषित लेख एवं चित्र अन्य किसी के कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं करता हो।
5. लेख में शामिल किये गए चित्र प्रेषित लेख के साथ JPG/JPEG format में मूल प्रति संलग्न करें।
6. लेख कम से कम 2 एवं अधिकतम 4 पृष्ट का हो ।
7. लेख हिंदी में एमस वर्ड (MS Word) एवं क्रुतिदेव एवं 1.5 स्पेसिंग में टाइप किया गया हो ।

लेख का प्रारूप
     लेख का शीर्षक
     लेखकों के नाम
     संबद्धता संस्थान (पूरा पता)
     सारांश
     मुख्य लेख
टिप्पणी
1) लेख का शीर्षक (16 फॉण्ट एवं बोल्ड) तथा शीर्षक के नीचे लेखकों के नाम एवं पूरा पता (12 फॉण्ट साइज) centre aligned में उल्लेखित हो।
2) संक्षिप्त परिचय 13 फॉण्ट साइज का हो एवं मुख्य लेख 14 फॉण्ट साइज का तथा justified aligned होना चाहिए
3) हमारी संपादकीय टीम प्रकाशन के लिए लेखों का चयन और मूल्यांकन करेगी। केवल वे लेख, जो उपयोगी और मूल्यवान होंगे, वही पत्रिका में लेखक/लेखकों के नाम और विवरण सहित प्रकाशित किए जाएंगे।
4) प्रकाशन के लिए लेख का चयन पत्रिका के संपादन सलाहकार समिति द्वारा समसामयिक-मौसम के अनुसार वरियता के आधार पर किया जायेगा।
5) प्रेषित लेख संलग्नक के रूप में केवल माइक्रोसाफ्ट वर्ड फाइल फार्मेट में editorkrishinidhi@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। पीडीएफ की तरह कोई अन्य फाइल प्रारूप स्वीकार नहीं किया जाएगा।

लेख दिशा निर्देश